अनंत कुमार बने बिहार भाजपा के प्रभारी
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने मंगलवार को पार्टी महासचिव अनंत कुमार को बिहार भाजपा का प्रभारी और एक अन्य महासचिव धर्मेद्र प्रधान को सह-प्रभारी नियुक्त करने की घोषणा की।
बिहार भाजपा की कमान सी. पी ठाकुर को सौंपे जाने के बाद से राज्य इकाई में मचे घमासान को रोकने के लिए पार्टी ने दो महासचिवों को यहां मोच्रे पर लगाया है। इन दोनों पर बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को फिर सत्ता में वापस लाने की भी जिम्मेदारी होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications