दंतेवाड़ा हमला : ताजा विस्फोट की आशंका, जिंदगी-मौत से जूझ रहे हैं घायल (लीड-1)

नक्सलियों ने सोमवार को एक बस को बारूदी सुरंग विस्फोट के जरिए उड़ा दिया था, जिसमें कम से कम 35 विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) और नागरिक मारे गए थे।

उधर, मंगलवार से शुरू नक्सलियों के दो दिवसीय बंद की वजह से राज्य के कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ है।

बंद से बस्तर क्षेत्र, राजनांदगांव के कुछ हिस्सों में तथा रायपुर व धमतरी के ग्रामीण इलाकों में जनजीवन बाधित हुआ है। पुलिस मुख्यालय के अनुसार सड़कों पर यात्री बसें नहीं चल रही हैं। बस्तर के कई क्षेत्रों में जंगल से होकर गुजरने वाली सड़कों पर लकड़ी के लट्ठे रखकर नक्सलियों ने सड़क मार्ग बाधित किया है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा, "नागरिकों को सुनियोजित ढंग से निशाना बनाना अचंभित करता है। इससे स्पष्ट होता है कि नक्सली पुलिस और अर्धसैनिक बलों को हतोत्साहित करना चाहते हैं।"

बस्तर क्षेत्र के मुख्यालय जगदलपुर में कार्यरत एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा, "बस्तर में पूर्ण आतंक जैसी स्थिति है। नक्सली हमले की आशंका को देखते हुए लोग डरे हुए हैं।"

दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक अमरेश मिश्रा ने आईएएनएस से कहा, "अब तक हमने 31 शव बरामद कर लिए हैं, जिसमें एसपीओ और नागरिक शामिल हैं। कई शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिले, इसी वजह से शवों की शिनाख्त मुश्किल हो रही है, लेकिन मरने वाले एसपीओ की संख्या बढ़कर 10 हो गई है।"

मिश्रा ने कहा, "मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि हमें खबर मिली है कि स्थानीय लोगों की सहायता से पांच नागरिकों के शव बरामद किए गए हैं। 15 घायलों में से 14 एसपीओ की हालत नाजुक बनी हुई है। घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।"

मिश्रा ने कहा, "हमले में घायल 25 अन्य नागरिकों को मामूली चोटें लगी थी। पुलिस को सूचित किए बगैर वे अपने घर लौट चुके हैं। हम उनके घरों का पता लगा रहे हैं ताकि उन्हें चिकित्सा सुविधा मुहैया कराया जा सके।"

छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक विश्व रंजन ने कहा कि हमले में मारे गए एसपीओ कोया कमांडो से जुड़े थे। ये सभी नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कहा, "कई महीने से नक्सली कोया कमांडो को निशाना बनाने की साजिश रच रहे थे।"

रंजन ने कहा कि राज्य में लगभग 3,500 एसपीओ स्थानीय युवक हैं। उन्होंने कहा कि बस्तर क्षेत्र में एसपीओ की भर्ती की जाएगी। पुलिस महानिदेशक ने कहा कि उनका मानना है कि नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई में एसपीओ की सहायता बेहद जरूरी है।

नक्सलियों ने सोमवार को रायपुर से करीब 450 किलोमीटर दूर स्थित दंतेवाड़ा जिले में एक यात्री बस को निशाना बनाते हुए एक शक्तिशाली बारूदी सुरंग विस्फोट किया था। नक्सलियों ने विस्फोट में इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) का इस्तेमाल किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+