हीरे के ताज से डायना को होता था सिरदर्द
समाचार पत्र 'द सन' के मुताबिक स्पेंसर कहते हैं कि 1981 में राजकुमार चार्ल्स से विवाह के बाद डायना बहुत खुश थीं।
पैंतालीस वर्षीय स्पेंसर डायना के विवाह के बाद से पहली बार सेंट पॉल कैथ्रेडल पहुंचे थे। वह एक अमेरिकी शो में साक्षात्कार के लिए वहां पहुंचे थे।
उन्होंने कहा कि उनके पास अब भी डायना के विवाह के केक का एक टुकड़ा है और विवाह से पहले वह केवल उनकी बड़ी बहन थीं।
स्पेंसर ने कहा, "वह उस दिन परी कथाओं की राजकुमारी जैसी दिख रही थीं। ऐसा लग रहा था जैसे उस दिन उन्हें पूरी दुनिया को सौंपा गया हो।"
डायना का 1997 में निधन हो गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications