पूर्व प्रधानाचार्य से 23 लाख रुपये की ठगी
पुलिस ने सोमवार को बताया कि सहगल को दिसम्बर, 2009 में एक ईमेल मिला था। इसमें उनके एक स्पैनिश लॉटरी में 56 करोड़ रुपये की राशि जीतने की बात कही गई थी। उन्हें अपने बैंक खातें का नंबर, स्थायी खाता संख्या और आवासीय पते जैसे व्यक्तिगत विवरण प्रस्तुत करने को भी कहा गया था।
जांच अधिकारी राकेश कुमार ने बताया,"ईमेल मिलने के बाद उन्हें देश के विभिन्न भागों से फोन आए। यहां तक कि स्पेन से भी फोन आए। उन्हें बताया गया कि इनाम की राशि भारतीय रिजर्व बैंक में भेजी जाएगी।"
उन्होंने बताया,"एक महिला का फोन आया जो खुद को भारतीय रिजर्व बैंक के एक वरिष्ठ प्रबंधक बता रही थी। महिला ने बताया कि बैंक को इनाम की राशि प्राप्त हो गई है। महिला ने प्रोसेसिंग फीस के तौर पर खाते में 2,341,000 रुपये जमा कराने को कहा।"
कुमार ने बताया कि सहगल ने नौ अलग-अलग बैंक खातों से पैसा स्थानांतरित कर दिया। वह फरवरी 2010 तक उन लोगों के सम्पर्क में रहे, लेकिन उसके बाद कोई उनसे संपर्क नहीं किया। प्रारंभिक जांच से पुलिस ने पाया कि बैंक खाते मुंबई और सिलीगुड़ी के थे।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया,"जांच के लिए विशेष पुलिस बल को मुंबई और सिलीगुड़ी भेजा जाएगा। इन बैंक खातों के विविरण की जांच की जाएगी। यह एक गंभीर मामला है और हमने इसे साइबर अपराध शाखा को सौंपा गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications