चीनी कोयला खदान में विस्फोट, 24 कामगार फंसे
बीजिंग, 14 मई (आईएएनएस)। चीन के गुइझोऊ प्रांत की एक कोयला खदान में गुरुवार को विस्फोट हुआ। खदान में कम से कम 24 कामगारों के अब तक फंसे होने की खबर है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार विस्फोट के समय खदान में 31 कामगार काम कर रहे थे। इनमें से सात कामगार सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे। इस घटना की वजह जानने के लिए जांच आरंभ कर दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications