केरल के दौरे पर राहुल गांधी
कोझीकोड (केरल)। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी सोमवार (10 जून) को केरल के एकदिवसीय दौरे पर हैं। केरल के तीन जिलों में कांग्रेस के युवा प्रतिनिधियों से मिलने के लिए राहुल सबसे पहले कोझिकोड पहुंचे। राहुल एयर इंडिया के विमान से सुबह 9.40 बजे पहुंचे। कोझीकोड से वह वह कासरगोड़ के लिए रवाना हो गए। इसके बाद राहुल वायानाड़ और दक्षिणी कोल्लम जिलों में जाएंगे।
केरल के शशि थरूर की खबरें पढ़ें
केरल के इन तीनों जिलों में युवक कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव जल्द होने वाले हैं। राहुल का यह दौरा चुनावों के लिए युवक कांग्रेस की तैयारी के मद्देनजर हुआ है। राहुल केरल में युवक कांग्रेस के प्रतिनिधियों के साथ-साथ शिक्षकों व वकीलों से भी बातचीत करेंगे। तीनों ही कार्यक्रमों में, कांग्रेस के अन्य नेताओं और मीडिया को आमंत्रित नहीं किया गया है। राहुल के इस दौरे के मद्देनजर तीनों जिलों में सुरक्षा चाक चौबंद कर दी गई है।













Click it and Unblock the Notifications