तोपखाने के आधुनिकीकरण में बहुत पिछड़ गए हैं हम : सेना प्रमुख
ज्ञात हो कि सिंह ने 31 मार्च को सेना प्रमुख का पदभार ग्रहण किया था। उन्होंने कहा कि यद्यपि भारतीय तोपखाना आधुनिकीकरण की एक बड़ी प्रक्रिया से गुजर रहा है, लेकिन 155एमएम/52 कैलिबर तोपों की अति हल्की, पहिएदार और स्वचालित किस्मों को शामिल करने की पक्रिया अपेक्षित गति से नहीं चल रही है।
कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) द्वारा तोप प्रौद्योगिकी पर आयोजित तीसरी अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित करते हुए सवाल किया, "क्या हम अन्य आधुनिक तोपखानों से पीछे नहीं हैं?"
सिंह ने कहा कि यह जरूरी है कि दुनिया में सर्वोत्तम तोपखानों से प्रतिस्पर्धा करने के लिए भारत अपने तोपखाने का व्यवस्थित तरीके से आधुनिकीकरण करे। सिंह ने कहा, "जहां अन्य उन्नत राष्ट्र इस क्षेत्र में बहुत आगे निकल गए हैं, वहीं हम अभी भी पिछड़े हुए हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications