सर्बिया में सामूहिक कब्र का पता चला
समाचार एजेंसी डीपीए ने एक प्रवक्ता के हवाले से बताया, "यह सच है कि सामूहिक कब्र के बारे में पता लगा लिया गया है।"
स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट में बताया गया है कि दक्षिणी सर्बिया के रस्का क्षेत्र में सामूहिक कब्र के बारे में पता चला। यह इलाका कोसोवो की सीमा के नजदीक है।
स्थानीय मीडिया ने अभियोजक के कार्यालय के प्रवक्ता ब्रूनो वेकरिक के हवाले से बताया, "हमें विश्वास है कि हम सही दिशा में हैं और हमने कब्र के बारे में पता लगा लिया है। अब मृतकों के परिवार वालों को उनके शव को सौंपने में कामयाब हो सकेंगे।"
यूरोपीय संघ के कोसोवो में स्थित मिशन के सहयोग से सामूहिक कब्र का पता लगाया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications