इराक में हमलों में 30 मरे, 100 घायल (लीड-1)

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार बगदाद से 170 किलोमीटर दक्षिण पूर्व स्थित वासेत शहर में एक मस्जिद के समीप हुए विस्फोट में आठ लोगों की मौत हो गई और 70 घायल हो गए। इसके बाद शहर के मुख्य बाजार में भी विस्फोट हुआ था।

बगदाद के उत्तर में स्थित अल-तरमेया इलाके में एक कार बम विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई और 16 घायल हो गए। उधर, दक्षिणी बगदाद में पुलिस वाहन पर निशाना बनाकर किए गए विस्फोट में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की मौत हो गई और छह पुलिसकर्मी घायल भी हो गए।

अल-खालेस प्रांत में हुए हमले में एक वरिष्ठ अधिकारी की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार प्रांतीय परिषद के प्रमुख लैथ हसन पर बंदूकधारियों ने हमला कर दिया था। सूत्रों के अनुसार हमलावरों का संबंध आतंकवादी संगठन अलकायदा से था।

इराक के अल-गाजालिया, अल -अदल और अल-जिहाद इलाकों में सैन्य चौकी पर हुए हमलों में पांच सैनिकों की मौत हो गई। हमले में छह सैनिक घायल भी हो गए।

बगदाद में बंदूकधारियों ने पांच सैनिकों की गोली मारकर हत्या कर दी। बगदाद से 60 किलोमीटर दक्षिण स्थित एलेक्जेंडिरिया में भी बम विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए।

मोसुल शहर में हुए आत्मघाती हमले में दो लोगों की मौत हो गई। उधर, फालुजा शहर में हुए सिलसिलेवार विस्फोटों में चार लोगों की मौत हो गई और 10 घायल हो गए।

उधर, बाकुबा शहर से इराकी सेना ने सात आतंकवादियों को गिरफ्तार किया और पांच विस्फोटक यंत्रों को निष्क्रिय कर दिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+