ब्रिटेन: सरकार को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

सरकार को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं
ब्रिटेन की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी में गठबंधन सरकार बनाने को लेकर विचारविमर्श चल रहा है. पार्टी नेता निक क्लेग ने कंज़रवेटिव पार्टी की पेशकश पर अपनी साथी नेताओं से बात की है. गुरुवार को हुए आम चुनाव में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है.

49 सीटों में से कंज़रवेटिव पार्टी को 306, लेबर पार्टी को 258, लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी को 57 सीटें मिली है जबकि अन्य को 28 सीटें मिली हैं.बहुमत के लिए 326 सीटों की ज़रुरत है. कंज़रवेटिव पार्टी के नेता डेविड कैमरन ने कहा है कि वो लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के साथ मिलकर सरकार बनाने के लिए तैयार हैं.

चुनावी जोड़तोड़

लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी ने अभी कोई फ़ैसला नहीं किया है. पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बीबीसी को बताया कि सोमवार का दिन अहम होगा और तब तक किसी नतीजे पर पहुँचना पड़ेगा. फ़िलहाल गॉर्डन ब्राउन प्रधानमंत्री पद पर बने रहेंगे. उन्होंने ने भी निक क्लेग से फ़ोन पर बात की है.

निक क्लेग कह चुके हैं कि कंज़रवेटिव पार्टी सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है और सरकार बनाने की कोशिश करने का पहल हक़ उसका होना चाहिए. लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के डेविड लॉस ने कहा है कि उनका दल देश के हितों को सबसे ऊपर रखेगा. उन्होंने कहा कि कंज़रवेटिव के साथ बातचीत सकारात्मक रही हैं लेकिन ये स्पष्ट नहीं किया कि क्या लिब डेम पार्टी वोटिंग प्रणाली बदलने पर जनमतसंग्रह की माँग करेगी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+