बच्चों की पोर्नोग्राफी के आरोप मे कर्नल गिरफ्तार

मुंबई। यौन शोषण और बच्चों की पोर्नोग्रफिक फिल्म बनाने के आरोप में गिरफ्तार लेफ्टिनेंट कर्नल जगमोहन बलबीर सिंह (42) को आज मुंबई की किला कोर्ट में पेश किया गय़ा। कोर्ट ने आरोपी कर्नल को 12 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

इस मामले का खुलासा तब हुआ जब सीबीआई को अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों इंटरपोल व एफबीआई ने कर्नल की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। दरअसल सबसे पहले इस मामले की भनक जर्मनी की पुलिस को लगी।

जर्मनी की पुलिस को पता चला की मुंबई से कोई व्यक्ति अमेरिका की वेबसाइट पर बच्चों के अश्लील तस्वीरें और वीडियो अपलोड कर रहा है। उसके बाद जर्मनी की पुलिस ने ये जानकारी एफबीआई और इंटरपोल को दी। जिसके बाद अमेरिकी एजेंसियों द्वारा इसकी खबर सीबीआई को दी गई औऱ उसने यह मामला मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंप दिया।

मुंबई पुलिस ने कर्नल को आईटी एक्ट की धारा 67 बी (बच्चों की अश्लील सामग्री को इलैक्ट्रानिक माध्यम से प्रसारित करना) के तहत गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कर्नल को कोलाबा से गिरफ्तार किया जहां वो अपने परिवार के साथ रह रहा था। कर्नल के घर से पुलिस ने 80 जीबी की दो हार्ड डिस्क, कई सारे विडियो क्लिप्स और बच्चों की अश्लील तस्वीरें बरामद की हैं।

कर्नल जगमोहन सिंह पंजाब के मोहाली का रहने वाला है और जून 2009 से स्टडी लीव पर था। कर्नल की बेल के लिए सेना ने कोर्ट में एक याचिका भी दायर की है। सेना के प्रवक्ता का कहना है कि वो अपने स्तर पर भी इस मामले की जांच भी करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+