पाकिस्तान ने 2 बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया है, "पाकिस्तान ने आज कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल हत्फ-3 (गजनवी)और मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल हत्फ-4 (शाहीन) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।"
बयान के अनुसार गजनवी परंपरागत और परमाणु हथियारों को 290 किलोमीटर और शाहीन इनको 650 किलोमीटर की दूरी तक ले जाने में सक्षम हैं।
सेना के वार्षिक प्रशिक्षण अभ्यास के समापन पर मिसाइलों का प्रशिक्षण किया गया और इसका उद्देश्य गजनवी और शाहीन को सेना में शामिल करना है।
मिसाइलों के परीक्षण के मौके पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी, ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष जनरल तारिक माजिद और नौसेना के अध्यक्ष एडमिरल नोमान बशीर तथा सेना के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। प्रधानमंत्री ने सैनिकों को उच्च रणनीतिक कुशलता प्रदर्शित करने के लिए बधाई दी।
गिलानी ने कहा कि देश ने मजबूत परमाणु प्रतिरोधक क्षमता विकसित की है और सेनाएं किसी भी प्रकार के खतरे से देश की सुरक्षा करने में सक्षम हैं।
उन्होंने आश्वस्त किया कि सरकार सभी रणनीतिक कार्यक्रमों को समर्थन जारी रखेगी और उनकी सभी जरूरतों को पूरा करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications