एलओसी पर पकड़े गए 6 कश्मीरी किशोर
श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के बारामूला जिले में छह कश्मीरी किशोरों को नियंत्रण रेखा पार करने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया। पकड़े जाने के बाद इन सभी किशोरों को उनके माता-पिता को सौंप दिया गया। ये किशोर पाकिस्तान जाकर आतंकवादी गुटों में शामिल होना चाहते थे।
देश-दुनिया की अन्य खबरें पढ़ें
पकड़े गए सभी किशोरों की उम्र 18 वर्ष से कम हैं। पत्रकारों की मौजूदगी में किशोरों को उनके परिवारों को सौंप दिया गया है। जम्मू पुलिस ने बताया कि सभी युवा उत्तरी कश्मीर के पल्हालन गांव के हैं।
कुपवाड़ा जिले से दो दिन पहले पुलिस को मिली विशेष सूचना के आधार पर उन्हें पकड़ा गया था। वे जम्मू एवं कश्मीर को भारत व पाकिस्तान के बीच विभाजित करने वाली नियंत्रण रेखा (एलओसी) को पार करने की कोशिश कर रहे थे।













Click it and Unblock the Notifications