जिंदा है हकीमुल्ला महसूद: आईएसआई
आईएसआई के एक अधिकारी ने 'द गार्डियन' को बताया कि हकीमुल्ला जिंदा है और चोटिल है। आपको बता दें कि ये बताया जा रहा था कि इस साल के जनवरी में दक्षिण वजीरिस्तान में अमेरिकी ड्रोन हमले में महसूद की मौत हो चुकी है।
उस समय पाकिस्तान के एक मंत्री ने बयान दिया था कि हकीमुल्ला मारा जा चुका है लेकिन उसकी मौत की पुष्टि न तो अमेरिका ने की थी और न ही पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ने।
गौरतलब है कि हकीमुल्ला पेशावर के पांच सितारा होटल पर्ल कांटीनेंटल के आत्मघाती हमले समेत कई हमलों की जिम्मेदारी ले चुका है। पिछले साल अगस्त में अमेरिका के ड्रोन हमले में बैतुल्लाह महसूद के मारे जाने के बाद हकीमुल्ला को तहरीक-ए-तालीबन पाकिस्तान का सरगना चुना गया था।
वरिष्ठ अधिकारी ने ये भी बताया कि हकीमुल्ला पर हुए मिसाइल हमले की वीडियो फुटेज देखी जा चुकी है लेकिन अन्य खुफिया सूत्रों के मुताबिक महसूद अभी जिंदा है। अधिकारी के मुताबिक यदि वह जिंदा है तो सेना द्वारा दक्षिणी वजीरिस्तान में चलाए जा रहे अभियान की वजह से उस क्षेत्र से जा चुका है।
अब सवाल ये उठता है कि महसूद अगर जिंदा है तो है कहां? और चंद महीने पहले हुए मिसाइल हमले की तस्वीरों में जिसको मरा हुआ दिखाया गया था आखिर वो कौन है? इसका जवाब पाकिस्तान को देना पड़ेगा क्योंकि अमेरिका बड़ी शिद्ददत से महसूद को खोज रहा था कि तभी पाक ने दावा किया था महसूद मर गया है । देखना ये भी होगा कि अमेरिका इस मामले में क्या कदम उठाता है।













Click it and Unblock the Notifications