पुलिस हिरासत में नित्यानंद, पूछताछ शुरू
बेंगलुरू। सेक्स स्कैंडल में बुरी तरह फंस चुके कर्नाटक और तमिलनाडु के बाबा स्वामी नित्यानंद को गिरफ्तार कर गुरुवार को बेंगलुरू लाया गया। यहां पर उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। साथ ही पुलिस ने मामले पर पूछताछ शुरू कर दी है। नित्यानंद पर अश्लीलता, दुष्कर्म और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप हैं।
इससे पहले बेंगलुरू लाये जाने के तुरंत बाद स्वामी नित्यानंद के वकील ने बेंगलुरू की एक अदालत में उनकी जमानत की याचिका दायर की, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। कोर्ट ने बाबा को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
पढ़ें- नित्यानंद का मसाज मैने किया: रंजीता
गौरतलब है कि पिछले महीने कर्नाटक के स्थानीय न्यूज चैनलों ने नित्यानंद का एक वीडियो प्रसारित किया, जिसमें वो दो महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें दिखाए गए। देखते ही देखते यह वीडियो इंटरनेट पर आ गया और लोगों में उनके खिलाफ गुस्सा भड़क उठा। तब तो आलम यह था कि कर्नाटक के लोग उन्हें मारने के लिए जगह-जगह ढूंढ़ने तक लगे थे। उस दौरान बेंगलुरू स्थित स्वामी नित्यानंद के आश्रम में तोड़फोड़ भी हुई।













Click it and Unblock the Notifications