भारत पर आतंकी हमले की आशंका: अमेरिका

India on Terror Threat
वाशिंगटन। अमेरिका ने अपने नागरिकों को एक बार फिर भारत न जाने की सलाह दी है। अमेरिका का कहना है कि विश्‍व के बड़े आतंकवादी संगठन भारत में नए हमलों की साजिश रच सकते हैं और ये हमले ऐसे स्थानों पर हो सकते हैं, जहां अमेरिकी या पश्चिमी देशों के नागरिक अमूमन जाते हैं।

अमेरिकी विदेश विभाग ने अपने नागरिकों को भारत की मौजूदा सुरक्षा चिंताओं के बारे में सतर्क करते हुए कहा है कि अमेरिकी सरकार को बराबर सूचना मिल रही है कि आतंकवादी संगठन भारत पर हमले की साजिश रच सकते हैं।

पढ़ें- तालिबान की मदद कर रहा है आईएसआई

शनिवार को जारी सलाह में कहा गया कि फरवरी 2010 में पुणे में बम विस्फोट हो या मुंबई पर आतंकवादी हमला, ये इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि भारत में आतंकवादी होटल, बाजार, रेलगाड़ियों और सार्वजनिक स्थानों को निशाना बनाते हैं।

विदेश विभाग ने कहा कि आतंकवादियों और उनसे सहानुभूति रखने वालों ने दिखा दिया कि वे उन स्थानों पर हमला करने की इच्छा और क्षमता रखते हैं जहां अमेरिकी या पश्चिमी देशों के नागरिक एकत्र होते हैं या यात्रा करते हैं। ताजा यात्रा चेतावनी की अवधि 30 मई 2010 तक रहेगी। अमेरिकी नागरिकों से अच्छी सुरक्षा व्यवस्था रखने, स्थिति के बारे में बेहतर जानकारी रखने और उपस्थिति कम प्रदर्शित करने को कहा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+