ज्वालामुखी की राख ने रोकी उड़ानें

ज्वालामुखी की राख ने रोकी उड़ानें

आइसलैंड इलाक़े की एक ज्वालामुखी में हुए विस्फोट के बाद उड़ रही राख ने उत्तरी यूरोप के हवाई यातायात को बुरी तरह प्रभावित किया है.

इस राख के कारण ब्रिटेन के सभी हवाई अड्डों से विमान सेवाओं को रोक दिया गया है और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

एयरपोर्ट का संचालन करने वाली संस्था बीएए का कहना है कि गुरुवार दोपहर से हीथ्रो, स्टैनस्टेड और गैटविक हवाई अड्डों से विमानों का आना-जाना बंद कर दिया गया है.

हवाई अड्डे बंद

स्कॉटलैंड में सभी हवाई अड्डे बंद कर दिए गए हैं. वहीं ब्रिटेन के अन्य हवाई अड्डों से विमान सेवाएँ या तो रद्द कर दी गई हैं या निलंबित कर दी गई हैं.

मौसम विभाग के इस चेतावनी के बाद की कि ज्यालामुखी से निकली राख से इंजन खराब हो सकता है, एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एनएटीएस) ने विमानों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है.

यात्रियों को सलाह दी गई है कि वो यात्रा शुरू करने से पहले अपनी विमान कंपनी से संपर्क करें.

विशेषज्ञों का कहना है कि राख में मौज़दू पत्थर, शीशे और बालू के छोटे-छोटे कण विमानों के इंजन को जाम करने के लिए काफी हैं.

एनएटीएस ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय उड्डयन नीतियों के मुताबिक एबरडीन, एडिनबरा और ग्लासगो के हवाई अड्डे बंद कर दिए गए हैं.

राख ने मैनचेस्टर से आने-जाने वाली उड़ानों का प्रभावित किया है. कुछ ऐसा ही हाल न्यूकैसल हवाई अड्डे का है, जहाँ आने वाली सभी उड़ानों को रद्द कर दिया गया और जाने वाली उडा़नों को या तो रद्द कर दिया गया है या वे अनिश्चितकाल के लिए देरी से चल रही हैं.

लीवरपूल जॉन लीनन एयरपोर्ट ने कम से कम एक बजे तक के लिए उड़ानों को स्थगित कर दिया है.

ब्रिटिश एयरवेज ने कहा है कि उसने लंदन के गैटविक, हीथ्रो और सिटी हवाई अड्डे से गुरुवार को सभी उड़ानों को रद्द कर दिया है.

एयरवेज कंपनी ने कहा है कि वह यात्रियों का किराया वापस करेगी या उन्हें फिर से टिकट लेने का विकल्प देगी.

एनएटीएस के एक प्रवक्ता ने कहा, ''ज्वालामुखी राख सलाह केंद्र के पूर्वानुमान में बताया गया है कि आज रात तक ज्वालामुखी से निकली राख पूरे यूरोप को अपने चपेटे में ले लेगी.''

मौसम विभाग के फ़िलिप एवरे ने कहा कि राख को साफ होने में कुछ दिन का समय लग सकता है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+