टोयोटा नहीं बेचेगा लेक्सस लक्जरी कार

उधर टोयोटा की ओर से कहा गया है कि उसे विश्वास है कि गाड़ी सुरक्षित है लेकिन वो लेक्सस की बिक्री बंद कर रही है ताकि सुरक्षा से जुड़ी जिन बातों की पहचान की गई है, उन्हें ठीक किया जा सके. खराब एक्सेलेरेटर, ब्रेक से जुड़े मुद्दों जैसे सुरक्षा खतरों की वजह से टोयोटा ने दुनिया भर से करीब अस्सी लाख कारों को वापस बुलाया है.
जुड़े हुए खतरे
संस्था की ओर से जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक लेक्सस को नहीं खरीदना चाहिए क्योंकि आपात स्थिति के दौरान किए गए टेस्ट के दौरान गाड़ी में समस्या पाई गई. रिपोर्ट के अनुसार जब टेस्ट ट्रैक पर गाड़ी की परीक्षा ली गई और उसकी रफ़्तार बहुत तेज़ कर दी गई तो एक वक्त ऐसा भी आया कि गाड़ी एक तरफ़ झुक गई.
रिपोर्ट के मुताबिक गाड़ी चलाते वक्त ऐसी स्थिति आ सकती है जब गाड़ी एक तरफ़ पलट सकती है जिससे चोट लग सकती है और मौत भी हो सकती है. लेकिन संस्था ने अपनी रिपोर्ट में ये भी कहा है कि इस तरह की किसी घटना की सूचना अभी तक उसके पास नहीं आई है. अमरीका में जीएक्स 460 की बिक्री पिछले तीन महीनों से हो रही थी और उपभोक्ताओं की इस संस्था के मुताबिक करीब 5000 गाड़ियों की बिक्री हो चुकी है.
वाहनों से जुड़ी एक वेबसाईट के प्रकाशक पॉल एसेंस्टाईन ने बीबीसी को बताया कि ये टोयोटा के लिए एक और झटका है. अमरीका के परिवहन विभाग को खराब एक्सेलेरेटर के बारे में सूचना नहीं देने के लिए टोयोटा पर 1.64 करोड़ डॉलर का जुर्माना लगा है. इस हफ़्ते के अंत तक कंपनी को फ़ैसला करना है कि क्या वो इस दंड को चुनौती देना चाहती है या नहीं.












Click it and Unblock the Notifications