गर्भावस्था के दौरान मौतों में कमी
एक
नए अध्ययन के मुताबिक दुनिया भर में गर्भावस्था के दौरान और बच्चे के जन्म के समय होने वाली मौतों में कमी आई. चिकित्सा क्षेत्र की पत्रिका लांसेंट में कहा गया है कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं की मौतों में कमी आने के बावजूद इस समस्या को कम करके आँका नहीं जा सकत, लेकिन उम्मीद की किरण ज़रुर दिखाई दे रही है. id="toptextpromo">हर
साल गर्भवास्था के दौरान हज़ारों महिलाओं की मौत होती है. संयुक्त राष्ट्र सहस्राब्दि लक्ष्यों के अनुसार वर्ष 2015 तक इस तरह की मौतों में भारी कमी लाई जा सकती है. इसी लक्ष्य के तहत विकासशील देशों में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर ज़ोर दिया जा रहा है. इसके तहत लोगों को छोटा परिवार रखने और गाँवों में प्रसूति के दौरान प्रशिक्षित दाइयों की सेवा लेने के लिए प्रोत्साहन देने की कोशिश रंग ला रही है. id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>अध्ययन
के मुताबिक वर्ष 2008 में दुनिया भर में गर्भावस्था के दौरान लगभग साढ़े तीन लाख महिलाओं की मौत हुई जबकि 1980 में यह आँकड़ा पाँच लाख था. लांसेंट के संपादक डॉक्टर रिचर्ड हॉर्टन का कहना है कि ताज़ा आँकड़ों से वह स्तब्ध हैं और यह सकारात्मक है. उनका कहना है, "सहस्राब्दि लक्ष्य तय होने के बाद कोई नहीं सोच रहा था कि ये पूरे हो जाएंगे लेकिन अब लगता है कि ज़्यादा निवेश और प्रतिबद्धता से यह संभव है." लैटिन अमरीका के कुछ देशों, उत्तरी अफ़्रीका और मध्य-पूर्व में मातृ मृत्यु दर में कमी आई है.











Click it and Unblock the Notifications