पाकिस्तान में नहीं है लादेन: गिलानी
परमाणु शिखर सम्मेलन में भाग लेने वॉशिंगटन आए गिलानी ने सीएनएन से बातचीत के दौरान कहा कि लादेन पाकिस्तान में नहीं है। उन्होंने कहा, "हमारे सैन्य ऑपरेशन काफी सफल रहे हैं। यदि तालिबानी इलाकों में लादेन होता तो अबतक पकड़ा जा चुका होता। मैं नहीं जानता कि वो जिंदा है या मर गया।" गिलानी ने आगे कहा कि ओबामा के बारे में किसी भी प्रकार की खुफिया जानकारी मिलेगी तो वो अमेरिका से जरूर बताएगा।
पढ़ें- गिलानी ने मनमोहन से मुलाकात की
तालिबान को आईएसआई द्वारा मदद की बात से गिलानी ने साफ इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी खुफिया विभाग और सेना दोनों इस समय आतंकियों के सफाये में अमेरिकी सेना का सहयोग कर रही हैं।
इससे पहले भारतीय विदेश सचिव निरूपमा राव से बातचीत में गिलानी ने कहा कि अब अच्छे तालिबान और बुरे तालिबान का तो सवाल ही नहीं पैदा होता। हम तो बस इतना जानते हैं कि वे आतंकवादी हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का तालिबानी संगठनों से किसी भी प्रकार का रिश्ता नहीं है। ये वो आतंकवादी हैं, जो पाकिस्तान की राजनीतिक व्यवस्था को ध्वस्त करना चाहते हैं।













Click it and Unblock the Notifications