शेख हसीना सितंबर में त्रिपुरा आएंगी

सरकार बांग्लादेश के स्वतंत्रता दिवस और राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में हिस्सा लेने ढाका गए थे। सरकार ने कहा कि शेख हसीना के दौरे के बारे में उन्हें औपचारिक जानकारी मिल गई है। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा की ओर से बांग्लादेशी प्रधानमंत्री का यहां भव्य स्वागत किया जाएगा। पूर्वोत्तर के दौरे पर आने वाली शेख हसीना बांग्लादेश की पहली प्रधानमंत्री होंगी।
त्रिपुरा विश्वविद्यालय शेख हसीना को डिलीट की मानद उपाधि से सम्मानित करेगी। जुलाई 2007 में त्रिपुरा विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा मिला था। इसकी स्थापना वर्ष 1987 में हुई थी। शेख हसीना त्रिपुरा विश्वविद्यालय के आठवें दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी। समारोह की मुख्य अतिथि राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील होंगी। सरकार ने कहा कि राष्ट्रपति के आगमन से विश्वविद्यालय को शैक्षणिक क्षेत्र में सहायता मिलेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications