महंगाई के विरुद्ध भाजपा का हस्ताक्षर अभियान

राजधानी भोपाल के पीरगेट इलाके में हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत हुई। इस मौके पर चौहान ने कहा कि महंगाई पर काबू पाने के लिए पहल करने वाला मध्य प्रदेश ही पहला राज्य था, जहां जमाखोरी और मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इतना ही नहीं गरीबों को सस्ता खाद्यान्न दिलाने के लिए अन्नपूर्णा योजना शुरू की गई है।
पढ़ें- भाजपा में शामिल हो सकती हैं उमा भारती
महंगाई के लिए केंद्र सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराते हुए चौहान ने कहा कि महंगाई पर नियंत्रण पाने के लिए पहल करने की बजाय केंद्र सरकार के मंत्री महंगाई बढ़ने की वजह गरीबों द्वारा दो वक्त भोजन करना बताया जा रहा है। यह हास्यास्पद बयान निंदनीय है। ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव, विधायक विश्वास सारंग सहित अन्य नेताओं की मौजूदगी में मुख्यमंत्री ने हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाने के साथ 21 अप्रैल को दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन में ज्यादा से ज्यादा लोगों से शामिल होने की अपील की है।
सहयोग करें राजनीतिक पार्टियां: प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बुधवार को राजनीतिक पार्टियों से कहा कि महंगाई की समस्या का व्यावहारिक और ठोस समाधान निकालने के लिए उन्हें अपने ज्ञान और अनुभव का उपयोग करना चाहिए।
जरूरी वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ गुरुवार को वामपंथी पार्टियों के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर प्रधानमंत्री ने हा, "मैं नहीं समझता कि ये समस्याएं विरोध प्रदर्शन करने से सुलझ सकती हैं। देश के सामने एक समस्या है और मैं चाहूंगा कि सभी पार्टियां इन समस्याओं का व्यावहारिक और ठोस समाधान निकालने के लिए अपने ज्ञान और अनुभव का इस्तेमाल करें।"












Click it and Unblock the Notifications