भाजपा में लौट सकती हैं उमा भारती

Uma Bharti
नई दिल्ली। अपने ही द्वारा बनाई हुई भारतीय जनशक्ति पार्टी के अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा दे चुकीं मध्‍य प्रदेश की पूर्व मुख्‍यमंत्री उमा भारती जल्‍द ही भारतीय जनता पार्टी में दोबारा लौट सकती हैं। इस बात के संकेत गुरुवार शाम तब मिले जब उमा भारती भाजपा के शीर्ष नेता लाल कृष्‍ण आडवाणी और राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष नितिन गडकरी से दिल्‍ली में मिलीं।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक उमा भारती पिछले कई दिनों से पार्टी में उमा भारती की वापसी की चर्चा जोरों पर है। एक नेता ने बताया कि भाजपा ने अभी इस पर कोई निर्णय नहीं लिया है, हां उमा भारती की ओर से प्रस्‍ताव मिला है। हालांकि भाजपा के महासचिव नरेंद्र सिंह तोमर ने इस बात का खंडन किया है। एनडीटीवी को दिए गए साक्षात्‍कार में तोमर ने कहा कि न तो भाजपा उमा भारती की वापसी कराने की कोई योजना बना रही है और न ही उमा भारती से इस बात पर कोई चर्चा हुई है।

पढ़ें- भाजपा की शरण में पहुंचे अमिताभ

कोई चाहे कुछ भी कहे, पार्टी में हलचल बढ़ गई हैं, क्‍योंकि मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी बुधवार की शाम आडवाणी, वरिष्ठ नेता वेंकैया नायडू और राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरूण जेटली से मुलाकात की। फिलहाल पार्टी की ओर से इस वार्ता को लेकर कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है।

मुलाकात के बाद जब मीडिया शिवराज सिंह चौहान से जब पूछा गया कि क्या वह उमा भारती की भाजपा में वापसी को तैयार है, तो इस पर उन्होंने एक लाइन में जवाब दिया, "मध्य प्रदेश की छह करोड़ बहनों के लिए हमेशा।" अब देखना यह है कि गडकरी की अध्यक्षता में गुरुवार को होने वाली नई टीम की पहली बैठक में उमा की वापसी का मुद्दा उठता है या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+