अमेरिका में मनमोहन-गिलानी की मुलाकात नहीं हो पाएगी
वाशिंगटन।
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा यहां परमाणु सुरक्षा शिखर बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी से मुलाकात करेंगे लेकिन इन दोनों प्रधानमंत्रियों की अलग से मुलाकात का फिलहाल कोई कार्यक्रम नहीं है। id="toptextpromo">व्हाइट
हाउस के प्रवक्ता रॉबर्ट गिब्स की ओर से मंगलवार को जारी सूची के अनुसार ओबामा इस शिखर बैठक के दौरान सिंह और गिलानी से द्विपक्षीय मुलाकात करेंगे। शिखर बैठक 12 और 13 अप्रैल को हो रही है। राजनयिक सूत्रों का कहना है कि इस शिखर बैठक से अलग प्रधानमंत्री सिंह और गिलानी के बीच मुलाकात की कोई संभावना नहीं है। बैठक में 46 देशों के नेताओं के साथ ये दोनों भी वाशिंगटन में मौजूद रहेंगे। गत 24 नवंबर को व्हाइट हाउस में रात्रिभोज के बाद ओबामा और मनमोहन की यह पहली मुलाकात होगी। इस दौरान दोनों नेता भारत-अमेरिका असैन्य परमाणु समझौते पर आगे बढ़ने की दिशा में चर्चा कर सकते हैं। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>गिब्स
ने कहा कि उन्हें परमाणु मुद्दे को लेकर अन्य किसी विशेष घटनाक्रम की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि इस समझौते को पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश और ओबामा दोनों ने ही समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि संभवत: अगले हफ्ते होने वाली इस मुलाकात में भी इस पर चर्चा हो सकती है।











Click it and Unblock the Notifications