नक्सलियों के खिलाफ नहीं लड़ेगी सेना : चिदंबरम

P. Chidambaram
जगदलपुर। केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिंदबरम ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में मंगलवार के नक्सली हमले के बावजूद नक्सलियों के खिलाफ सेना का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। इस हमले में 76 जवान शहीद हो गए थे।

शहीद सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धांजलि देने जगदलपुर पहुंचे चिदंबरम ने बुधवार को संवादाताओं से कहा, "ज्यादातर जवानों की मौत आईईडी विस्फोट की वजह से हुई। कुछ जवानों की मौत गोलियां लगने से हुई। इस बर्बर हमले में 76 जवान शहीद हुए हैं।"

सेना नहीं लड़ेगी नक्सलियों के खिलाफ

नक्सलियों के खिलाफ सेना का इस्तेमाल किए जाने के सवाल पर गृह मंत्री ने कहा, "नहीं, हम सेना का इस्तेमाल नहीं करेंगे। नक्सलियों का मुकाबला पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवान ही करेंगे।" उन्होंने कहा कि नक्सलियों को किसी भी सूरत में कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।

गौरतलब है कि मंगलवार को सैकड़ों की संख्या में नक्सलियों ने दंतेवाड़ा जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 80 से अधिक जवानों पर गोलीबारी की थी। यह अब तक सबसे बड़ा नक्सली हमला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+