उत्तर प्रदेश: आग की अलग- अलग घटनाओं में 16 की मौत
रायबरेली के पुलिस अधीक्षक पी.के.मिश्रा ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि अजाइलखेड़ा गांव में मंगलवार रात को अचानक लगी आग से पति-पत्नी सहित तीन लोगों की जलकर मौत हो गई। गांव के करीब 50 घर जलकर खाक हो गए। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सुल्तानपुर के मलवा गांव में आग लगने से भारी तबाही हुई। जब तक दमकल गाड़ी मौके पर पहुंचती तब तक करीब 80 घर और तकरीबन 50 एकड़ फसल जल कर राख हो गई। यहां एक 75 साल का बुजुर्ग आग से झुलस गया, उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जौनपुर जिले के लखमा और सरोकहन गांवों में लगी आग से 200 से ज्यादा घर और करीब 100 एकड़ गेहूं की फसल जल गई। यहां पर छह लोग आग में झुलस गए। इनका उपचार जिला अस्पताल में कराया जा रहा है। इसी तरह बस्ती, फैजाबाद, सीतापुर, सिद्दार्थनगर और लखीमपुर खीरी में आग की घटनाओं से कई एकड़ फसल और सैकड़ों घर जलकर स्वाहा हो गए।













Click it and Unblock the Notifications