उड़ीसा-छत्तीसगढ़ सीमा पर हाई अलर्ट जारी
भुवनेश्वर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में मंगलवार के नक्सली हमले में अर्धसैनिक बलों के 76 जवानों की मौत के बाद बुधवार को उड़ीसा-छत्तीसगढ़ सीमा पर गश्त तेज कर दी गई।
राज्य के पुलिस उप महानिरीक्षक संजीब पांडा ने बताया, "मंगलवार को नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ के जिस इलाके में हमला किया वह उड़ीसा के मल्कानगिरी जिले से करीब 30-40 किलोमीटर दूर है।"
उन्होंने कहा कि इसे देखते हुए जिले के सभी थानों और शिविरों को अधिकतम सतर्कता बरतने का आदेश दिया गया है। पांडा ने कहा, "हम छत्तीसगढ़ स्थित अर्धसैनिक बलों और वहां की पुलिस के नियमित संपर्क में हैं और सूचनाओं का आदान-प्रदान सशक्त बनाया गया हैं।" उड़ीसा के आधे से अधिक जिलों में नक्सली सक्रिय हैं और छत्तीसगढ़ से लगा मल्कानगिरी जिला उनका मजबूत गढ़ माना जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications