नक्सलियों को सफल नहीं होने देंगे : चिदंबरम (लीड-1)
शहीद सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धांजलि देने जगदलपुर पहुंचे चिदंबरम ने बुधवार को संवादाताओं से कहा,"हम नक्सलियों को कामयाब होने की इजाजत नहीं दे सकते और न ही देंगे।"
उन्होंने दंतेवाड़ा में हमले को 'हिंसा की बर्बर कार्रवाई' करार देते हुए कहा कि ज्यादातर जवानों की मौत आईईडी विस्फोट की वजह से हुई। कुछ जवानों की मौत गोलियां लगने से हुई।
नक्सलियों के खिलाफ सेना का इस्तेमाल किए जाने के सवाल पर गृह मंत्री ने कहा, "नहीं, हम सेना का इस्तेमाल नहीं करेंगे। नक्सलियों का मुकाबला पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवान ही करेंगे।" उन्होंने कहा कि नक्सलियों को किसी भी सूरत में कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।
गौरतलब है कि मंगलवार को सैकड़ों की संख्या में नक्सलियों ने दंतेवाड़ा जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 80 से अधिक जवानों पर गोलीबारी की थी। यह अब तक सबसे बड़ा नक्सली हमला था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications