रूस में आतंकवाद के खिलाफ विशेष कार्यबल
मास्को, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। रूस ने उत्तरी काकेशस क्षेत्र में आतंकवाद और अन्य अपराधों से निपटने के लिए एक विशेष कार्य बल (एसटीएफ) का गठन किया है।
समाचार एजेंसी आईआईए नोवोस्ती के अनुसार राष्ट्रपति दमित्री मेदवेदेव ने ऐसी इकाई के गठन का आदेश दिया था। यह कार्यबल 19 अप्रैल से प्रभावी हो जाएगा।
राष्ट्रपति ने इस क्षेत्र में आतंकवाद और अन्य अपराधों से निपटने के लिए अधिकारियों को नई नीतियां बनाने का भी आदेश दिया है।
ये आदेश पिछले सप्ताह मास्को और दागेस्तान में हुए आतंकी हमलों के बाद जारी किए गए। इनमें 50 से ज्यादा लोग मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications