सूटकेस खरीदने पर चोरी का मामला दर्ज
अखबार 'द एज' के मुताबिक बियोकांसफिल्ड में मेलबर्न साल्वेशन आर्मी स्टोर में एक महिला ने एक सुटकेस दान किया था लेकिन उस महिला को यह पता नहीं था कि उस सूटकेस में उसके पति ने एक लाख डॉलर रखे हैं।
साल्वेशन आर्मी के प्रवक्ता मेजर ब्राड हाल्स ने कहा कि एक आदमी ने पिछले मंगलवार को संपर्क कर सूटकेस वापस मांगा था लेकिन सूटकेस पहले ही बेच दिया गया था।
अखबार के मुताबिक दंपति ने कमरे की सफाई की और कुछ सामान दान में दे दिए। जिनमें से सूटकेस भी था। उन्होंने बताया कि सूटकेस में हजारों डॉलर थे।
विक्टोरिया पुलिस ने दंपति पर मामला दर्ज कर लिया है और विभिन्न बैंक खातों में रखी गई अधिकांश नकदी भी बरामद कर ली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications