'नकली दवा मामले की सीबीआई जांच कराएंगे'
मुख्यमंत्री ने विधानसभा में इस मुद्दे पर लाए गए विशेष ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर जवाब देते हुए कहा कि इस मामले की जांच राज्य पुलिस की अपराध शाखा को सौंप दिया गया है, क्योंकि पाया गया कि यह मामला राज्य के कई शहरों के साथ ही दूसरे राज्यों से भी जुड़ा हुआ है।
करुणानिधि ने कहा, "यदि नकली और बेकार हो चुकी दवाओं के बेचने का मामला दूसरे राज्यों में भी सामने आया तो, हम सीबीआई से जांच कराने में बिल्कुल नहीं हिचकेंगे।"
तमिलनाडु में दवाइयों की 539 इकाइयां हैं। राज्य में 42,500 खुदरा और थोक दवा बिक्रता हैं। पिछले कुछ दिनों से पुलिस और स्वास्थ्य अधिकारी छापा मारकर दवा की दुकानों और व्यापारियों के यहां से बड़े पैमाने पर नकली और बेकार दवाएं जब्त कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications