तीसरा भारतीय पोत मुक्त
कच्छ स्थित वाहनवत्ता एसोसिएशन के अनुसार मालवाहक पोत 'उस्मानी' को सोमवार को एक संयुक्त कार्रवाई के तहत लुटेरों के कब्जे से छुड़ा लिया गया। पोत के चालक दल के आठ सदस्यों में से एक सुल्तान अहमद के मारे जाने की खबर है। अहमद ने उस समय घबरा कर पोत से छलांग लगा दी थी, जब पोत को मुक्त कराने के लिए कार्रवाई शुरू की गई थी।
मालवाहक पोत एमवी उस्मानी को 28 मार्च को उस समय अगवा कर लिया गया था, जब वह दुबई से मोगादिशु के लिए जा रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications