नक्सलियों ने मुखिया को अगवा किया
पुलिस के अनुसार उसरी ग्राम पंचायत के मुखिया सीताराम राय रात अपने घर में थे कि 17-18 की संख्या में आए नक्सलियों ने उनके घर पर धावा बोल उन्हें अपने कब्जे में ले लिया और अपने साथ लेते गए।
बिरौल अनुमंडल के पुलिस अधिकारी (सीडीपीओ) अंजनी कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बुधवार को बताया कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है तथा मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।
उन्होंने कहा कि मुखिया के अगवा करने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। कुमार के मुताबिक आसपास के क्षेत्रों में संभावित ठिकानों पर पुलिस छापेमारी कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications