दिल्ली में खुशनुमा सुबह, लेकिन दिन रहेगा गर्म
नई दिल्ली, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली में बुधवार की सुबह खुशनुमा रही। न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया लेकिन मौसम विभाग ने दिन में गर्मी बरकरार रहने का अनुमान व्यक्त किया है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "सुबह न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। मंगलवार दिन में अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा था।"
मौसम विभाग का कहना है कि दिन में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और आसमान साफ रहेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications