शहीदों को श्रद्धांजलि देने छत्तीसगढ़ पहुंचे चिदंबरम
जगदलपुर (छत्तीसगढ़), 7 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम नक्सली हमले में शहीद हुए 76 जवानों को श्रद्धांजलि देने बुधवार को छत्तीसगढ़ के जगदलपुर पहुंचे।
राज्य के राज्यपाल शेखर दत्ता और मुख्यमंत्री रमन सिंह भी जगदलपुर में मौजूद हैं।
गौरतलब है कि मंगलवार को सैकड़ों की संख्या में नक्सलियों ने दंतेवाड़ा जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 80 से अधिक जवानों पर गोलीबारी की थी। यह अब तक सबसे बड़ा नक्सली हमला था।
नई दिल्ली में गृहमंत्रालय के प्रवक्ता के अनुसार शाम को नई दिल्ली लौटने से पहले चिदंबरम राज्य की सुरक्षा की समीक्षा करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications