ईस्टर मनाने व्हाइट हाउस पहुंचे सिख बच्चे
सिख कोएलेशन नाम के एक संगठन के अनुसार व्हाइट हाउस की तरफ से सिख बच्चों और उनके माता-पिता के लिए 30 टिकट मुहैया कराए गए थे। ये लोग कैलीफोर्निया, फ्लोरिडा, न्यूयॉर्क सिटी, न्यू जर्सी, मैरीलैंड और डीसी क्षेत्रों से अपने समुदाय के प्रतिनिधि के रूप में वाशिंगटन पहुंचे।
यहां इन बच्चों ने एग हंट, एग रोल, खेलों, बागवानी, कहानी सुनाने और नृत्य करने जैसी गतिविधियों में हिस्सा लिया। संगठन का कहना है कि राष्ट्रीय बहुसांस्कृतिक समारोह के आयोजन के लिए ओबामा प्रशासन की सोच और अगुवाई का वह सम्मान करता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications