रूस में महिला अपराधियों की संख्या बढ़ी

मास्को, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। रूस में महिला अपराधियों की तादाद में बहुत तेजी से इजाफा हुआ है। इनमें ज्यादातर ने चोरी और आवेश में आकर किए गए अपराधों को अंजाम दिया है।

देश की 46 महिला कारागारों में इस समय करीब 49,000 महिलाएं कैद हैं।

रूस के उप महाअभियोजक येवगनी जबारचुक ने मंगलवार को कहा कि महिला अपराधियों की बढ़ती संख्या निश्चितरूप से चिंताजनक है।

आंकड़ों के मुताबिक ज्यादातर महिलाएं चोरी, मादक पदार्थो की तस्करी और आवेश में आकर किए गए अपराधों में संलिप्त रही हैं।

अपराधियों के लिए बनाए गए सुधार केंद्रों में वर्ष 2009 में 4,150 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा इसी अवधि में मामले की सुनवाई से पहले ही इन सुधार केंद्रों में 521 आरोपियों की मृत्यु हो गई।

रूस के कारागारों में इस समय 861,867 लोग कैद हैं। कारागारों में मौजूद जगह की तुलना में यह संख्या काफी ज्यादा है और यहां बहुत से कैदी संक्रामक रोगों से ग्रस्त हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+