ब्राजील में मूसलाधार बारिश से 93 मरे

रियो डी जनेरियो, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। ब्राजील में सोमवार से जारी मूसलाधार बारिश से अब तक 93 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है।

समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार सबसे ज्यादा लोगों की मौत बारिश के कारण हुए भूस्खलन से हुई।

मरने वालों में आधे लोग रियो डि जनेरियो और साओ गोंजालो के हैं। इसके अलावा रियो प्रोपर में 33 लोगों के मरने की खबर है।

रियो डी जनेरियो के आपातकालीन सेवा के प्रमुख सर्जियो कोर्ट्स ने कहा कि मरने वालों की तादाद बढ़ सकती है। उन्होंने कहा कि नाइटेरियो में बचाव कार्य में लगे आठ राहतकर्मी जख्मी हुए हैं।

रियो डी जनेरियो के गवर्नर सर्जियो काबराल ने कहा कि उन्होंने यहां इतनी ज्यादा बारिश कभी नहीं देखी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+