शोएब और आयशा का तलाक हुआ (लीड-2)

शोएब की ओर से तलाक दे दिए जाने के बाद आयशा की मां फरीसा सिद्दीकी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "मेरी बेटी को तलाक मिल गया है, हमलोग यही चाहते थे, मैं इस फैसले से बहुत खुश हूं। दोनों पक्षों की रजामंदी से यह फैसला हुआ।"

इस पूरे मामले को सुलझाने में अहम भूमिका निभाने वाले आंध्र प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव आबिद रसूल ने कहा कि शोएब ने आयशा को तलाक दे दिया है। बुधवार सुबह सात-आठ बजे के आसपास काजी साहब की मौजूदगी में इस्लामिक कानूनों के अनुरूप यह कार्रवाई पूरी की गई। गुजारा भत्ते के रूप में औपचारिक रूप से शोएब की ओर से 15,000 रुपये की राशि (पांच हजार प्रति माह) अगले तीन महीने तक दी जाएगी। इसके अलावा इस फैसले में किसी तरह के पैसे का लेनदेन नहीं हुआ।

स्थानीय समुदायिक नेता इमरान कादरी ने कहा कि बीती रात इस मसले को सुलझाने के लिए दोनों पक्षों से बातचीत की गई। अंतत: बुधवार सुबह यह फैसला किया गया कि शोएब आयशा को तलाक देंगे। इसके साथ ही आयशा के परिवार की ओर से यह ऐलान किया गया कि शोएब के खिलाफ दर्ज मामले वापस लेने के लिए निवेदन कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि आयशा ने शोएब के खिलाफ रविवार शाम बंजारा हिल्स थाने में धोखाधड़ी और उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने सोमवार सुबह हैदराबाद में सानिया के घर शोएब से लगभग दो घंटे तक पूछताछ की थी और फिर उनका पासपोर्ट भी जब्त कर लिया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+