दो लिंग वाला गिरगिट मिला
लंदन, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। फिलीपींस में दो लिंग वाला एक विशाल गिरगिट मिला है।
समाचार पत्र 'द टेलीग्राफ' में बुधवार को प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार चमकीले रंगों का यह गिरगिट इंडोनेशिया के कोमोडो ड्रैगन की नजदीकी प्रजाति का है हालांकि यह मांसाहारी नहीं है। यह केवल फल खाता है।
ब्रिटेन की रॉयल सोसाइटी के हवाले से लिखा गया है कि इस गिरगिट की लंबाई छह फुट पांच इंच है। यह दक्षिणी लुजान द्वीप की एक नदी घाटी में पाया गया।
घनी आबादी वाले इलाकों में इस तरह की विशिष्ट प्रजातियों का पाया जाना काफी आश्चर्यजनक माना जा रहा है।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कुछ सांपों और अन्य गिरगिटों में दो लिंग पाए जाते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications