सेना नक्सलियों से निपटने के लिए प्रशिक्षित नहीं : नाइक
कमांडरों के सम्मेलन के उद्घाटन के मौके पर नाइक ने कहा, "सभी सशस्त्र सेनाएं-वायुसेना, थलसेना और नौसेना घातक अभियानों के लिए प्रशिक्षित हैं। हम कम घातक अभियानों के लिए प्रशिक्षित नहीं हैं। मैं नक्सली समस्या जैसी स्थितियों में वायुसेना के इस्तेमाल के पक्ष में नहीं हूं। परंतु यह तय करना सरकार का विशेषाधिकार है।"
छत्तीसगढ़ में मंगलवार को नक्सली हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 76 जवानों के मारे जाने के एक दिन बाद नाइक ने कहा, "वर्तमान समय में हमें इसे अर्धसैनिक बलों पर छोड़ देना चाहिए, जिसके लिए उनके जवानों और इंटेलीजेंस को प्रशिक्षित किया गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications