शोएब ने आयशा को तलाक दिया (लीड-1)
इस बारे में आयशा की मां फरीसा सिद्दीकी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "मेरी बेटी को तलाक मिल गया है, हमलोग यही चाहते थे, मैं इस फैसले से बहुत खुश हूं।"
इस पूरे मामले को सुलझाने में अहम भूमिका निभाने वाले आंध्र प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव आबिद रसूल ने कहा कि शोएब ने आयशा को तलाक दे दिया है। बुधवार सुबह सात-आठ बजे के आसपास काजी साहब की मौजूदगी में इस्लामिक कानूनों के अनुरूप यह कार्रवाई पूरी की गई। गुजारा भत्ते के रूप में औपचारिक रूप से शोएब की ओर से 15 हजार रुपये की राशि (पांच हजार प्रति माह) अगले तीन महीने तक दी जाएगी। इसके अलावा इस फैसले में किसी तरह के पैसे का लेनदेन नहीं हुआ।
स्थानीय समुदायिक नेता इमरान कादरी ने कहा कि बीती रात इस मसले को सुलझाने के लिए दोनों पक्षों से बातचीत की गई। अंतत: बुधवार सुबह यह फैसला किया गया कि शोएब आयशा को तलाक देंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications