शोएब ने आयशा को तलाक के दस्तावेज भेजे
हैदराबाद, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने अब हैदराबाद की आयशा सिद्दीकी को अपनी पत्नी मान लिया है। शोएब की ओर से बुधवार को तलाक के कागजात आयशा को भेज दिए गए और अब आयशा इस हरफनमौला खिलाड़ी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत वापस ले लेंगी।
सिद्दीकी परिवार के मित्र शम्स बाबर ने आईएएनएस से कहा, "शोएब मलिक ने तलाक के कागजात आयशा सिद्दीकी को भेज दिए हैं।"
उन्होंने कहा कि अब आयशा शोएब के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस ले लेंगी। इस मामले पर अब तक शोएब की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
उल्लेखनीय है कि आयशा की ओर से मामला दर्ज कराने के बाद पुलिस ने सोमवार सुबह हैदराबाद में शोएब से लगभग दो घंटे तक पूछताछ की थी और इसके बाद उनका पासपोर्ट भी जब्त कर लिया था। शोएब के खिलाफ आयशा ने रविवार शाम बंजारा हिल्स थाने में धोखाधड़ी और उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications