इंडोनेशिया में भूकंप के झटके (लीड-1)

जकार्ता, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडोनेशिया में सुमात्रा के उत्तर में आचेह प्रांत में बुधवार सुबह भूकंप के शक्तिशाली झटके महसूस किए गए।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार भूकंप के झटके स्थानीय समयानुसार सुबह 5.15 बजे महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.2 मापी गई। भूकंप का मुख्य केंद्र आचेह प्रांत के सिमेलेऊ द्वीप के 75 किलोमीटर दक्षिणपूर्व में था।

इंडोनेशिया की मौसम और भू भैतिकी एजेंसी ने भूकंप के बाद सुनामी की चेतवानी जारी की थी लेकिन एक घंटे बाद ही इसे वापस ले लिया गया।

अमेरिका के भू वैज्ञाानिक सर्वेक्षण विभाग ने भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.7 बताई है।

आचेह की राजधानी बांदा आचेह और अन्य क्षेत्रों में भूकंप की वजह से बिजली गुल हो गई। इसके बाद भी भूकंप के अपेक्षाकृत कम तीव्रता वाले पांच झटके महसूस किए गए। जिससे लोग में डर फैल गया।

सरकारी समाचार एजेंसी अंतारा के मुताबिक भूकंप की वजह से सिमेलेऊ द्वीप में लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल आए।

सिमेलेऊ के तेउफा सेलातान के उपनगरीय जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हुए। इन जिलों में दर्जनों मकान ढह गए या क्षतिग्रस्त हो गए। बिजली के कई खंभे गिर जाने से बिजली की आपूर्ति प्रभावित हुई है।

एक अधिकारी अनंग ने बताया कि इस भूकंप में कम से कम 12 लोग घायल हुए हैं जिनमें से चार की हालत नाजुक बनी हुई है। स्थानीय अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि बिजली के खंभे गिरने से ये लोग घायल हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि दिसंबर, 2004 में आकेह में 9.2 तीव्रता का भूकंप आया था जिसमें 170,000 लोगों की या तो मौत हो गई था या फिर लापता हो गए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+