धूप में छात्रों के पीठ पर ईंट रखी
यह घटना जिले के पकहा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय की है, जहां मंगलवार को एक अध्यापक ने कक्षा दो के छात्र दीपक और अजय को कक्षा से गायब रहने पर यह बर्बरतापूर्ण दंड दिया। इस दंड से छात्रों की तबियत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां फिलहाल उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।
जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) आर.पी.पाल ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा कि स्थानीय पत्रकारों के माध्यम से आज (बुधवार) मामला मेरे संज्ञान में आया है। यह बहुत गंभीर मामला है। बच्चों के साथ ऐसा बर्ताव किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। घटना की जांच के लिए एक टीम गठित कर दी गई है।
उन्होंने कहा कि जांच में दोषी पाए जाने पर आरोपी अध्यापक और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त काईवाई होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications