विमान से शव ले जाने की कोशिश में 2 महिला गिरफ्तार
अखबार 'द टेलीग्राफ' के मुताबिक गीट्टा जारांत और उसकी सौतेली पुत्री एंकी एनुसिक एक टैक्सी ड्राइवर को सहमत कर 91 वर्षीय कर्ट विली जारांत के शव को अपने घर ओल्धाम से हवाईअड्डे ले आयीं।
लीवरपुल के जॉन लीनन हवाईअड्डे पर कर्मचारियों को कुछ गलत होने का संदेह हुआ।
हवाईअड्डे के सूत्रों के हवाले से अखबार ने बताया है कि दोनों ने कर्ट विली जारांत को एक कंबल में लपेटकर व्हील चेयर पर बैठा दिया। दोनों महिलाओं ने यह जताने का प्रयास किया कि विली सो रहा था। जाहिरातौर पर वह टैक्सी चालक को मूर्ख बनाने में सफल रहीं थी लेकिन हवाईअड्डे पर कर्मचारियों को कुछ गलत होने का संदेह हो गया।
उक्त व्यक्ति की मौत की पुष्टि होने के बाद दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications