चीन की मदद करने वाले भारतीय के खिलाफ मुकदमा
नोशीर गोवाडिया नाम के इस शख्स ने वर्ष 1970 में अमेरिका की नागरिकता ली थी और वर्ष 1986 में वह लड़ाकू विमान निर्माता कंपनी नॉर्थरोप कॉर्पोरेशन से सेवानिवृत्त हो गए थे। वह लड़ाकू विमान बी-2 के निर्माण में शामिल रहे।
गोवाडिया पर 21 मामलों में आरोप साबित नहीं हो सके हैं जिनमें षडयंत्र करने, शस्त्र निर्यात नियंत्रण अधिनियम का उल्लंघन और काले धन को सफेद करने का मामला शामिल है।
गोवाडिया वर्ष 1960 में परास्नातक की शिक्षा ग्रहण करने भारत से अमेरिका गए थे और 1968 में नॉर्थरोप कॉर्पोरेशन में नियुक्त हुए।
गोवाडिया (66 वर्ष) अक्टूबर 2005 से जेल में हैं। उन पर चीन को मिसाइल बनाने के लिए मदद करने का आरोप है।
गोवाडिया पर यह भी आरोप है कि उन्होंने इस मदद के बदले चीन से दो साल में 110,000 डॉलर से ज्यादा की रकम प्राप्त की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications