पेशावर विस्फोटों के पीछे अलकायदा : पाक सीनेटर

समाचार एजेंसी एकेआई के अनुसार आवामी नेशनल पार्टी (एएनपी) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं सीनेटर हाजी अदील ने मंगलवार को कहा, "अगर आपको याद हो तो इसी तरह के हमले उस समय भी किए गए थे जब राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने बतौर राष्ट्रपति प्रथम भाषण दिया था।" उन्होंने कहा कि अलकायदा पाकिस्तानी तालिबान के साथ मिलकर काम कर रहा है।

उन्होंने कहा, "एक बार फिर आतंकवादियों ने वैसी ही हरकत की है। इसका स्पष्ट उद्देश्य पाकिस्तान में संकट पैदा करना और देश में राजनीतिक प्रक्रिया को पटरी से उतारना है।"

आतंकवादियों ने दीर जिले में सोमवार को एएनपी के कार्यकर्ताओं की एक रैली को भी निशाना बनाया। पश्चिमोत्तर सीमा प्रांत का नाम बदलकर खबर पक्तूनख्वा करने पर यह आभार रैली आयोजित की गई थी।

अदील ने कहा कि दोनों घटनाओं ने दिखा दिया कि वे केवल अराजकता पैदा करना चाहते हैं।

पेशावर में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास को निशाना बनाकर किए गए कई बम हमलों में सोमवार को 12 लोग मारे गए थे।

प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली। टीटीपी के प्रवक्ता होने का दावा करने वाले अजाम तारिक ने बीबीसी से अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया लेकिन दीर जिले में हुए हमले के पीछे संगठन का हाथ होने से इंकार किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+