राष्ट्रपति राजपक्षे का जाफ़ना दौरा

राष्ट्रपति राजपक्षे का जाफ़ना दौरा

श्रीलंका के राष्ट्रपति महिदा राजपक्षे तमिल बाहुल्य इलाक़े जाफ़ना का दौरा करने वाले हैं.

वो ये दौरा संसदीय चुनावों से एक हफ़्ते पहले कर रहे हैं. इन चुनावों में राष्ट्रपति राजपक्षे की सत्तारूढ दल की जीत की संभावना बताई जा रही है.

राजपक्षे सिंहली समुदाय से हैं और ऐसे संकेत हैं कि वो जाफ़ना के तमिल समुदाय में लोकप्रिय नहीं हैं.

इसके पहले जनवरी में तमिल विद्रोहियों की हार के बाद उन्होंने इस इलाक़े का दौरा किया था.

नब्बे के दशक में तमिल विद्रोहियों ने जाफ़ना को अपनी राजधानी घोषित कर दिया था.

उस दौरान इस पूरे इलाक़े पर विद्रोहियों का कब्ज़ा था और जाफ़ना उनका गढ़ माना जाता था.

राजपक्षे की इस यात्रा को इस इलाक़े के मुख्यधारा में शामिल करने की कोशिशों के रूप में देखा जा रहा है.

वो यहाँ लोगों को संबोधित करेंगे और लोगों को अपने पक्ष में करने की कोशिश करेंगे

कुछ समय पूर्व हुए राष्ट्रपति चुनावों में उत्तर और पूर्व के तमिल बहुल इलाक़ों में राजपक्षे अपने प्रतिद्वंद्वी जनरल सरथ फ़ोनसेका से पिछड़ गए थे.

हालांकि इन इलाक़ों में बहुत कम मतदान हुआ था.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+