अमरीका-इसराइल संबंधों को सुधारने की कोशिशें जारीं

Benzamin Netanyahu
अमरीका और इसराइल के संबंधों में आई दरार को पाटने की कोशिशें अब भी जारी हैं. इसके पहले अमरीका ने ये स्वीकार किया था कि बातचीत के बावजूद पूर्वी यरुशलम में इसराइल की बस्तियाँ बनाने की योजना पर मतभेद बरकरार है.

इसराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपनी अमरीका दौरे को बढ़ा दिया है और वो मध्य पूर्व में अमरीका का विशेष दूत जॉर्ज मिचेल से और बातचीत कर रहे हैं. इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच संबंध सुधारना है ताकि फ़लस्तीनियों से शांति बातचीत की संभावनाएँ बढ़ें.

व्हाइट हाउस प्रवक्ता रॉबर्ट गिब्स का कहना था,''राष्ट्रपति ओबामा ने इसराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू से क़दम उठाने के लिए कहा ताकि दोनों पक्षों के बीच विश्वास बढ़े और मध्यपूर्व शांति प्रक्रिया में प्रगति हो सके.'' उनका कहना था कि दोनों ही तरफ़ से कुछ मामलों में रज़ामंदी है लेकिन मुद्दों पर मतभेद भी हैं लेकिन बातचीत चल रही है.

तनातनी

इसके पहले इसराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमरीकी राष्ट्रपति ओबामा से मुलाक़ात की थी. नेतन्याहू और ओबामा के बीच पहली मुलाक़ात लगभग 90 मिनट चली. इस मुलाक़ात के बाद राष्ट्रपति ओबामा घर चले गए लेकिन इसराइली प्रधानमंत्री ने उनसे एक बार फिर मिलने की इच्छा जताई.

इसके बाद दोनों नेताओं ने लगभग 30 मिनट फिर साथ बिताए. बीबीसी संवाददाता का कहना है कि अमूमन इसराइली नेताओं का व्हाइट हाउस में भारी स्वागत किया जाता है लेकिन इस बार माहौल कुछ अलग सा है. इसके पहले अमरीका ने पूर्वी यरूशलम में नई बस्तियाँ बनाने के इसराइल के फ़ैसले की कड़ी आलोचना की थी.

ग़ौरतलब है कि 1967 में पश्चिमी तट और पूर्वी यरूशलम पर नियंत्रण के बाद इसराइल 100 से ज़्यादा बस्तियों का निर्माण कर चुका है जिनमें क़रीब पाँच लाख यहूदी रहते हैं. अंतरराष्ट्रीय क़ानून के मुताबिक़ ये निर्माण अवैध हैं, लेकिन इसराइल इसे सही मानता है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+